घाटशिला, फरवरी 17 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। मंगलवार को बहरागोड़ा से ओड़िशा के बारिपदा तक आयोजित ग्रामीण भारत रक्तदान जागरूकता रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें "रक्तदान जीवनदान" का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। इस जनहितकारी पहल का नेतृत्व मैत्री संगठन के संस्थापक एवं सचिव संदीप कुमार साव ने किया। रैली का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना, नए रक्तदाताओं को जोड़ना तथा ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता फैलाना था। रैली के दौरान कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे बारिपदा ब्लड सेंटर में सुरक्षित रूप से जमा कराया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शंकर मुर्मू, डॉ. सुमन घोष, सुधांशु शेखर पानी, पारबती शंकर बटब्याल, रंजन शीट समेत अनेक समर्पित समाजसेवियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस मौके पर रक्तदाताओं में देबाशीष नायक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.