गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर। मारवाड़ बिजनेस स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद स्वयंसेवक मलिन बस्ती, रुद्रपुर दीवान बाजार वार्ड संख्या 49 पहुंचे, जहां उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाया। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और स्वच्छता दोनों ही समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं। युवाओं के ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी प्रियांशु वर्मा, डॉ. वंदना चौहान, डॉ. एसएसडी मिश्रा, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...