विकासनगर, जून 23 -- राकेश खत्री नशे की कुरीति समाज को लगातार खोखला कर रही है और युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंस रही है। इसी उद्देश्य को लेकर मंगलवार को मेहूंवाला खालसा, अंबाड़ी में ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ रैली निकाल कर अलख जगाई। जन-जन का है एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा के नारों से दोनों गांव गूंज उठे।युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल और ग्राम पंचायतों के संयुक्त तत्वाधान में इस जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। युवक मंगल दल, महिला मंगल दल ने जागरूकता रैली में भाग लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। यह भी पढ़ें- रैली निकाल समाज को नशा मुक्त बनाने का दिया संदेश रैली से पूर्व ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहूंवाला खालसा से शुरु हुई जागरूकता रैली को युवा कल्याण अधिकारी रीना ...