हाथरस, अप्रैल 2 -- हाथरस। एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान का शुभारंभ बुधवार को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने सीएमओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में स्कूली छात्राएं और आशा कार्यकत्री हाथों में तख्तियां और पोस्टर लिए चल रहीं थी। जिसमें संचारी रोग से बचाव को लेकर स्लोगन लिखे हुए थे। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजीव रॉय ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का पहला चरण एक से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा मिलकर कार्य योजना तैयार कर कार्य किया जा चुका है। जन समुदाय को रैलियां और गोष्ठियों के माध्यम से मच्छरों से फैलने वाले रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पोस्टर, पम्पलेट के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।10 से 30 अप्रैल तक चलने वाले दस्तक अभियान में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.