गाजीपुर, अप्रैल 7 -- जमानियां। क्षेत्र के न्याय पंचायत तियरी के कंपोजिट विद्यालय रामपुर कुशवाहा से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और अभिभावकों को इसके महत्व के प्रति जागरूक करना है। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर गांव की गलियों में रैली निकाली और 'हर बच्चा स्कूल जाए' जैसे नारे लगाए। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद किया और पम्पलेट वितरित कर बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षक, समन्वयक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हि...