पूर्णिया, जनवरी 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता पैदल मार्च एवं रैली निकाली गई। रैली को डीएम अंशुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में परिवहन विभाग, पुलिस एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डीएम ने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों में जागरूकता लाने पर बल दिया एवं कहा कि जब तक लोग सजग नहीं होंगे, तब तक हादसों पर लगाम नहीं लग सकता है। समाहरणालय से निकल कर रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी। इस दौरान लोगों को रोड सेफ्टी का पाठ पढ़ाया गया। बता दें कि इस माह परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा महीना मना रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हाल ही विभाग की ओर से लगाए कैंप में वाहन चालकों की आंख की जांच की गई। रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें डीटीओ समेत ...