सोनभद्र, मई 16 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी सिंगरौली में 16 मई शनिवार से स्वच्छता पखवाड़े शुभारंभ हुआ। सुबह अम्बेडकर भवन, शक्तिनगर टाउनशिप से एक भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों, सीआईएसएफ कार्मिकों, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। मुख्य अतिथि सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) की अगुवाई में रैली मेंअरविंद कुमार, उप समादेष्टा (सीआईएसएफ) समेत तमाम अभियंता-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपने कार्यस्थल एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन यह भी पढ़ें- एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवा...