गढ़वा, फरवरी 17 -- रंका। मूल निवासी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम के नेतृत्व में मंगलवार को यूजीसी कानून लागू करने की मांग को लेकर रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग पैदल मार्च कर अनुमंडल कार्यालय पहुंच एसडीओ रुद्र प्रताप को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम मांग पत्र सौंप यूजीसी कानून लागू करने की मांग की। मूलनिवासी संघ के सदस्य जननायक स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर, प्रथम सांसद जेठन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा यूजीसी कानून लागू नहीं होती है, तो मूलनिवासी संघ सड़क से सदन तक आंदोलन करने पर मजबूर होगा। जिला अध्यक्ष सुनील ने कहा कि सरकार यूजीसी कानून को लागू करे। रैली में रामचंद्र राम, मालती देवी, चिंता देवी सहित अन्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...