कन्नौज, फरवरी 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के नेहरू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाइ का क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में विशेष शिविर का आयोजन चल रहा है। इस दौरान कालेज के छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया। ग्राम कमालपुर के पंचायत भवन में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन लक्ष्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वयं सेवकों ने सूर्य नमस्कार, धनुराशन व पदमासन का अभ्यास किया। बौद्धिक सत्र में आचार्य राघवेंद्रप्रताप सिंह ने सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर स्वयं सेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सडक़ पर चलते हुए हमें यातायात के नियमों पालन करना चाहिए। इससे हम स्वयं और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं। अंतिम चरण में एनएसएस के वालेंर्टियस ने गांव में यातायात ...