गाज़ियाबाद, फरवरी 18 -- गाजियाबाद। वेव सिटी इकला स्थित पैरामाउंट लिटिल ऐंजल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को रैली निकालकर ग्रामीणों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया। कोई भी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाए, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी न चलाएं, गाड़ी चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखा जाए। प्रधानाचार्य मोहित नागर ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। रैली में शैली, सीमा, निशा, मिनाक्षी, हर्षिता, दीपा, ममता आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...