बलिया, मार्च 11 -- पूर। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा-रतसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। शुभारंभ केसरी प्रसाद संस्कृत इंटर कॉलेज चक उजियारी से हुआ। रैली में लगभग 200 स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर 'मतदान हमारा अधिकार है' व 'जागरूक मतदाता-मजबूत लोकतंत्र' जैसे नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गोद लिए गए गांव चक उजियारी व खेजूरी की मलिन बस्ती में घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी दी। रैली डॉ. भाग्यवंती चौहान व डॉ. अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देशन में निकाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...