कन्नौज, जनवरी 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। श्रीमती गंगादेवी चतुर्वेदी सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज के बच्चों ने वसंत पंचमी से पूर्व नगर के मुख्य मार्ग पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली में मां सरस्वती स्वरूप में छात्रा अनन्या त्रिपाठी, गायत्री माता स्वरूप में जान्हवी पाठक और भारत माता स्वरूप में काव्या दीक्षित की जीवंत झांकी सभी का आकर्षण बनी हुई थी। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल कुमार शुक्ला, आचार्य अनुराग त्रिपाठी, संजय सिंह, अरूण त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, सौम्या दुबे, विशाल, अनंत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.