मऊ, अप्रैल 8 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के ताल रतोय स्थित फतेहपुर गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज की ओर से मंगलवार की सुबह स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं, शिक्षिकाओं और पुलिस प्रशासन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ ढ़ढवल चौकी इंचार्ज अशोक कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में शामिल छात्राओं ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जागरुकतापरक नारे लगाते हुए लोगों को अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.चंद्रकांती शुक्ला ने नारी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि एक लड़की शिक्षित होती है, तो उसके साथ दो परिवार और पूरा समाज शिक्षित होता है। उन्होंने अभिभावकों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.