सिद्धार्थ, मई 3 -- बयारा, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम बयारा स्थित प्राथमिक व जूनियर, तेनुहार विद्यालय से शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान अभिभावकों से घर-घर संपर्क कर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने व नए बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने पर जोर दिया गया। साथ ही सरकार की ओर से पढ़ने वाले बच्चों को मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों को निशुल्क यूनीफार्म, जूता ,मोजा, स्कूल बैग के लिए 12 सौ रुपये खाते में भेजा जाता है। इसके अलावा निशुल्क पाठ्य पुस्तक, समय पर स्वास्थ्य की जांच, हर दिन ताजा भोजन, प्रत्येक बुधवार को दूध व सोमवार को फल दिया जाता है। इसलिए अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजे और जो नए बच्चे छह वर्ष की आयु पूरी कर लिए उसका नामांक...