जौनपुर, अप्रैल 23 -- जौनपुर, संवाददाता। विश्व पृथ्वी दिवस पर जिसे के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाहगंज में रचनात्मक संस्था संस्कार भारती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। पृथ्वी को रंगोली के माध्यम से सजाकर उसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। खेतासराय के सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में बच्चों को पर्यावरम के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने जल संरक्षण करने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया। हिसं शाहगंज के अनुसार रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था संस्कार भारती ने विश्व पृथ्वी दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर विविधता में एकता का भाव प्रकट करती रंगोली बनाई गई। यह भी पढ़ें- संस्कार भारती ने पृथ्वी दिवस पर बनाई रंगोली अध्यक्ष रचित चौरसिया ने कहा कि भारत...