मैनपुरी, मार्च 23 -- मैनपुरी। कुं. आरसी महिला महाविद्यालय में सोमवार को एनएसएस की संयुक्त इकाइयों के तत्वावधान में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। से नो टू ड्रग्स विषय पर आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था। स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में रैली निकाली। छात्राओं ने हाथों में आकर्षक पोस्टर लेकर नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जैसे नारों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव ने कहा कि नशा मुक्त समाज ही सुरक्षित भविष्य की नींव है। उन्होंने छात्राओं से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका सिंह ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को अभियान की सफलता के लिए अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.