प्रयागराज, मई 30 -- आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में आरके स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई। संस्थान के रजिस्ट्रार अनुज शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यार्थियों ने पोस्टर, बैनर, नारे और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को तंबाकू और धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्या केएच विक्टोरिया देवी, ओम प्रकाश शर्मा, अर्पिता यादव आदि की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली::::फोटो सहित आवश्यक यह भी पढ़ें- रैली निकाल तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक यह भी पढ़ें- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...