रैली निकाल छात्रों ने दिया नशा मुक्त भारत का संदेश
कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में ड्रग डी-एडिक्शन (नशा मुक्ति) जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों और आमजन को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। जागरूकता मार्च में विवि के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ एनसीसी की 3 यूपी एवं 17 यूपी बटालियन के कैडेटों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता बैनर लेकर रैली निकाली और नशा मुक्त भारत, नशा छोड़ों-जीवन जोड़ों, ड्रग्स को कहो ना, जीवन को कहो हां, स्वस्थ युवा, समृद्ध भारत व नशा छोड़ें, भविष्य संवारें जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: नशा व मानसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.