हरदोई, फरवरी 19 -- शाहाबाद। गन्ना विकास परिषद और डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट लोनी ने गुरुवार को बसंतकालीन गन्ना बुआई और बीज संरक्षण के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए संयुक्त रूप से रैली निकाली। यह जागरूकता अभियान शाहजहांपुर मार्ग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय हरियाली किसान बाजार और बेहटा गोकुल क्षेत्र में चला। इस दौरान चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाइक और ई-रिक्शा के माध्यम से दो अलग-अलग रैलियां निकालीं। रैली को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पुत्तन लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान किसानों को गन्ना बीज संरक्षण, उन्नत प्रजातियों के बीज चयन, बसंतकालीन बुवाई में यांत्रिकीकरण अपनाने, श्रम लागत कम करने के उपाय तथा गन्ना फसल में लगने वाले रोगों की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.