गाजीपुर, अप्रैल 15 -- गाजीपुर (मरदह)। क्षेत्र के बिरनो ब्लॉक के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कोर में "स्कूल चलो अभियान" के तहत न्याय पंचायत स्तर पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नोडल संकुल अयोध्या प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन और पोस्टर लेकर शिक्षा के महत्व को लेकर प्रेरक नारे लगाए। अध्यापकों के साथ बच्चों ने गांव में भ्रमण कर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया। अयोध्या प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़कर निरक्षरता खत्म करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान रैली में बच्चों ने दिया शिक्षा का संदेश रैली में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.