हल्द्वानी, नवम्बर 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता। मूलनिवासी संघ से संविधान दिवस पर बुधवार को रैली निकाल कर सभा की। बुद्धपार्क में हुई सभा में संविधान को बचाने का संकल्प लिया गया। कहा कि संविधान देश की अखंडता का प्रतीक है। इसके किसी भी हालात मे कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। संविधान दिवसर पर मंगलपडाव बुद्धपार्क तक रैली निकाल कर सभा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद देश को एकजुट करने का काम संविधान ने किया है। पिछड़े और वंचित समाज को संविधान से मुख्यधारा मे जोड़ा है। कहा कि अब इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। जिससे बहुसंख्य समाज मे आक्रोश बना हुआ है। इसे किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं होने देने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी संघ दीपक चनियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, नफीस अहमद खान, डॉ. प्रमोद कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.