जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- जमशेदपुर । सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम डॉक्टर साहिर पाल के निर्देशन में आज 4 अप्रैल को एएनएम नर्सिंग स्कूल के बच्चों के द्वारा विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मुख की बीमारियों से संबंधित जागरूकता रैली आयोजन किया गया। यह रैली सदर अस्पताल परिसर से करनडीह मोड तक किया गया। इस रैली का उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना तथा मुंह की बीमारियों तथा मुख के कैंसर के प्रति जागरूक होकर सही समय इलाज करना तथा समय पर ब्रश करना एवं अपने मुंह के स्वास्थ्य का सही ढंग से ख्याल रखना। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विमलेश कुमार तथा कुंदन कुमार एवं नर्सिंग ट्यूटर ज्योत्सना शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.