फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- कायमगंज, संवाददाता। लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुबेरपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन शनिवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने विद्यालय परिसर व गांव के मुख्य मार्ग पर 50 पौधे रोपे। शिविर की शुरुआत सरस्वती वंदना, योगाभ्यास और एनएसएस लक्ष्य गीत से हुई। इसके बाद स्वयं सेवकों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। पेड़ लगाओ-प्रकृति बचाओ के नारों के साथ ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया। बौद्धिक सत्र के मुख्य वक्ता असिसटेंट प्रोफेसर सत्य नारायण सिंह ने सतत विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा िक वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन से निपटने और ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.