मिर्जापुर, नवम्बर 27 -- मिर्जापुर। निर्वाचक नियमावली को जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नपाध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, नागरिक शामिल रहे। नगर के एतिहासिक घंटाघर मैदान से प्रारम्भ होकर रैली वासलीगंज, खंजाची चैराहा, साईं मंदिर चैराहा, संकट मोचन होते हुए तरकापुर स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल परिसर के बूथ पर पहुंच कर समापन किया गया। इस दौरान डीएम स्वयं वासलीगंज, संकटमोचन मार्ग पर दुकानदारों, ठेला और खुमचा लगाने वालों से बात कर गणना पत्रक भरने के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जिन लोगों ने एसआईआर फार्म नहीं भरा है उन्हें अपने-अपने बूथ पर बीएलओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.