प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज। विश्व हीमोफिलिया दिवस के तहत शनिवार को एसआरएन अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने कहा कि हीमोफिलिया आनुवांशिक बीमारी है। इसके लक्षण बचपन से ही नजर आने लगते हैं। चोट लगने व कटने की स्थिति में रक्तस्राव बंद नहीं होता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हीमोफिलिया सोसाइटी प्रयागराज के अध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि जिले में 250 हीमोफिलिया पीड़ित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इस अवसर पर विवेक के नेतृत्व में रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.