बरेली, अप्रैल 2 -- बहेड़ी स्थित केसर इंटर कॉलेज में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली और प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व प्रवेश द्वार पर शिक्षक सुधा पांडेय और रेनू वाला ने तिलक लगाकर विद्यार्थियों का स्वागत किया। उप प्रधानाचार्य चंद्रभानु सिंह ने परीक्षाफल परिणाम की घोषणा की। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ़ रवि प्रकाश शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...