बाराबंकी, अप्रैल 15 -- सिरौलीगौसपुर, संवाददाता। ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली को कंपोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर से एसडीएम अनिल कुमार सरोज व बीईओ रमेश चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों कहा कि वे घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करें और बच्चों का समय से नामांकन कराएं। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा ने कहा कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे, यह शिक्षकों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- रैली निकालकर स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन का लिया संकल्प रैली में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.