गाजीपुर, मार्च 24 -- देवकली। धनेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुसुम्ही खुर्द सिरगिथा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। 18 से 24 मार्च तक चले शिविर में श्रमदान, सफाई, नाली निर्माण, स्वास्थ्य, वृक्षारोपण तथा दहेज प्रथा व सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कन्हैया सिंह यादव ने शिक्षा को जीवन की अमूल्य धरोहर बताते हुए बालक-बालिकाओं को समान शिक्षा देने पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने गीत, नुक्कड़ नाटक व प्रहसन प्रस्तुत किए। अंत में प्राचार्य रंगजी सिंह यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.