हरदोई, फरवरी 3 -- हरदोई। आरआर इंटर कॉलेज के सोमवार को खेल मैदान से मतदाता जागरूक रैली निकाली गई। शुभारंभ भाजपा की वरिष्ठ नेत्री कीर्ति सिंह ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली मौनी बाबा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। अभियान में जनपद के विद्यार्थी, शिक्षक, समाजसेवियों तथा आम जनमानस से अपील की गई की वे अपने व पड़ोसियों के साथ वोट बनवाने के लिए जागरूक हो। इस अवसर पर अशोक सिंह आजाद, भाजपा नेता विवेक सिंह, सुधीर अवस्थी, केपी सिंह प्रधानाचार्य आरआर इंटर कॉलेज, सुशील अवस्थी छोटे महाराज अध्यक्ष क्रय विक्रय सहकारी समिति आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.