रुडकी, जनवरी 5 -- भगवानपुर, संवाददाता। आरएनआई इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई ने सोमवार को खानपुर गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों से नशे से दूर रहने की अपील की। इस के साथ ही समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। कोतवाली प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की जानकारी दी। कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। उन्होंने स्वयंसेवियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी इसके खिलाफ जागरूकता फैलाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.