अमरोहा, फरवरी 10 -- गजरौला। नगर के रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का मंगलवार को आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर एमए गौरी ने किया। शिविरार्थियों ने नगर में जनमानस को जागरुक करने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली भी निकाली। प्राचार्य ने कहा कि रासेयो शिविर के माध्यम से विद्यार्थी जीवन कौशल सीखते हैं। उनमें टीम वर्क की भावना का विकास होता है तो वहीं वह समाज के प्रति संवेदनशील भी बनते हैं। कार्यक्रम प्रभारी डॉ.श्वेता अग्रवाल ने रासेयो का महत्व बताया। दूसरे सत्र में शिविरार्थियों ने रैली निकालकर लोगों से यातायात नियमों के पालन का आह्नान किया। इस दौरान डॉ.अजीता रानी, डॉ.मनमोहन वर्मा, डॉ.अनिल सिंह, डॉ.नेहा अग्रवाल, मेराज हसन, चमन सिंह, हरपाल सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...