अमरोहा, अप्रैल 2 -- गजरौला। नगर में बस्ती स्थित संविलियन विद्यालय से बुधवार को स्कूल चलो अभियान रैली को पूर्व विधायक हरपाल सिंह एवं बीईओ आरती गुप्ता ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता पर पूर्ण ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से आह्नान कर कहा कि अपने बच्च्चों को परिषदीय विद्यालयों में भेजें। क्योंकि परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा गणवेश के लिए भी धनराशि का व्यय दिया जाता है। मिड डे मील की व्यवस्था भी रहती है। बीईओ ने भी अभिभावकों से छह से 14 वर्ष तक के अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। प्रमुख मार्गों से घूमी रैली में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाएं, नागरिक और छात्र-छात्राएं नारे लगाते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.