रैली निकालकर बच्चों ने की स्कूल चलो की अपील
गौरीगंज, जुलाई 6 -- अमेठी। स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में रैली निकालकर बच्चों ने स्कूल चलो की अपील की। गौरीगंज तहसील से शुरू हुई रैली के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न स्लोगन के माध्यम से जन जागरण किया। इस मौके पर अधिकारी व स्कूली बच्चे मौजूद रहे। तहसील गौरीगंज से बीएसए संजय तिवारी की अध्यक्षता में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में केजीवीबी गौरीगंज की छात्राएं, उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीगंज के बच्चे, जीजीआईसी गौरीगंज की छात्राएं, विभिन्न परिषदीय स्कूलों व एमजेएस स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने कतारबद्ध होकर शिक्षा के महत्व से जुड़े हुए प्रेरक नारे लगाये। सभी से अपने बच्चों को रोजाना स्कूल भेजने की अपील की। बीएसए संजय तिवारी ने कहा गांव स्तर पर भी रैली व अन्य माध्यमों से बच्चों को स्कूल नियमित आने के लिए प्रेरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.