कन्नौज, अप्रैल 16 -- तिर्वा, संवाददाता। कचाटीपुर गांव स्थित सरदार पटेल इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल छात्रों ने ग्रामीणों से अपने-अपने बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति जागरूक किया। करीब दो किलोमीटर तक चली जागरूकता रैली का विद्यालय परिसर में समापन हुआ। रैली का विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कटियार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखे तख्ती लिए हुए थे। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों से अपील की सभी अपने-अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। प्रधानाचार्य राजीव कटियार ने बताया कि आज के आधुनिक युग में शिक्षित होना बहुत जरूरी है। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर किया जागरूक जागरूकता रैली करीब दो किलोमीटर तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.