मऊ, अप्रैल 8 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोंठा टिकरी से बुधवार को स्कूल चलों रैली निकाली गई। रैली को एआरपी प्रदीप यादव और प्रधानाध्यापिका कंचनलता राय ने हरी झंडी दिखा कर किया। गांव में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने अभिभावकों को दाखिला प्रक्रिया के बारे में जानकारी देकर बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोंठा टिकरी से बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर अभिभावकों को जागरूक करने के लिए निकले। स्कूल से निकली रैली कुंवारी की बारी, गौतम नगर होते हुए समूचे गांव में भ्रमण किया। इस दौरान गांव की गलियां मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ... और आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे... के नारों से गूंज गईं। इस बीच शिक्षक-शिक्षिकाएं अभिभावकों से बच्चों का स्कूल में पंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.