किशनगंज, जून 6 -- ठाकुरगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में पौधारोपण एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जलवायु संतुलन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। महिला विकास निगम, किशनगंज एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय, ठाकुरगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण से हुई। बीडीओ अहमर अब्दाली सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षकों तथा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, प्रखंड शिक्षा कार्यालय एवं मनरेगा कार्यालय के कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से जाग...