सहारनपुर, अप्रैल 24 -- सहारनपुर, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से विभिन्न वार्डो में स्वच्छता गोष्ठियां आयोजित की गयी। छात्राओं द्वारा जनजागरुकता रैली भी निकाली गयी और पोस्टर बनाकर लोगों को जागरुक किया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आईईसी के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा की देख-रेख मे विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम सहारनपुर द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से वार्ड नंबर 65 स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा वार्ड 46 स्थित श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। यह भी पढ़ें- प्लस टू हाई स्कूल पलासी में पृथ्वी दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्...