रैली निकालकर नामांकन बढ़ाने पर जोर
जौनपुर, अप्रैल 8 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड रामनगर में बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र से स्कूल चलो अभियान 2026 और निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शुभारंभ मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने दीप जलाकर किया। अभियान के तहत अध्यापकों और स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।रैली में बच्चों ने शिक्षा के महत्व का संदेश देते हुए अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की। विधायक डॉ. आरके पटेल ने नए शैक्षिक सत्र में हर बच्चे का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करने और समय से निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि पढ़ाई में कोई बाधा न आए। पूर्व मंडलध्यक्ष भाजपा राजेश सिंह ने समय पर पुस्तकों की उपलब्धता को छात्रों के हित में अहम कदम बताया। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर सुभाष गुप्ता ने किया। आभार ब्लॉकध्यक्ष शिक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.