लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र बाकेगंज में उच्च प्राथमिक और प्राथमिक व वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया। रैली का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने किया। ब्लॉक संसाधन केंद्र बाकेगंज पर गुरुवार को सुबह स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च प्राथमिक, प्राथमिक स्तर के बच्चों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व स्वयं खंड शिक्षा अधिकारी ने किया। विनायक चिल्ड्रेन्स अकैडमी, जानकी देवी इण्टर कालेज और प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई रैली के दौरान बच्चे हाथ में शिक्षा के महत्व को दर्शाने वाली पट्टियां लिए हुए थे तथा नारे लगाते हुए सभी बच्चों को स्कूल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.