अयोध्या, दिसम्बर 1 -- - विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन अयोध्या, संवाददाता। विश्व एड्स दिवस पर रैली निकालकर लोगो को इसके खतरों के प्रति जागरुक किया गया। राजकीय टीबी अस्पताल में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संदीप शुक्ला और जिला चिकित्सालय में एसआईसी डा. राजेश सिंह ने सेल्फी प्वांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या क्षय रोग विभाग की सभी यूनिट ने मिलकर कैंडल लाइट रैली निकाली। सोमवार की सुबह जिला अस्पताल के प्रबन्धक राजेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एचआईवी संक्रमण, नशे के प्रति सावधानी, सुरक्षा के बारे में जागरूक करना रहा। जिला जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर संदीप शुक्ला ने इस दौरान नशा मुक्ति के साथ-साथ टीवी से बचाव के बारे में भी जन समुदाय को विस्तृत रूप से...