रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क का निर्णय
धनबाद, अक्टूबर 27 -- वेस्ट मोदीडीह स्थित बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई। इसमें एक से तीन दिसंबर तक सीटू की ओर से दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रैली को सफल बनाने पर विचार किया गया। रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में केंद्रीय सचिव सह क्षेत्रीय अध्यक्ष कंचन महतो, सीटू झारखंड राज्य सचिव सह केंद्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद राजा, क्षेत्रीय सचिव सुनील महतो, शाखा सचिव चेतु साव, दिलीप कुमार महतो, मो इस्लाम, राम प्रसाद महतो, रतन कुमार महतो, अमृत महतो, रोबिन महतो, श्यामसुंदर कुम्हार, पार्थो गोस्वामी और रोहन महतो आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सीटू जिला कमेटी की बैठक में दिल्ली रैली को सफल बनाने का निर्णय यह भी पढ़ें- Kodarma New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.