चंदौली, फरवरी 18 -- सकलडीहा, हिंदुस्तान संवाद। आजमगढ़ के माहुल कस्बा के टिकुरिया मैदान में 22 फरवरी को राजभर समाज का एक महासम्मेलन का आयोजन होना है। इसको लेकर के बुधवार को सकलडीहा स्थित कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर राजभर समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक में भारी संख्या में लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह रैली राजभर समाज की एकता और ताकत को मजबूत बनाएगी। इस रैली में गांव-गांव से लोगों को चलने का आवाहन किया गया। यह रैली महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष में आयोजित है। इस मौके पर गिरधारी राजभर , रतेंद्र राजभर , डा संकठा राजभर, गोपाल राजभर , अरविंद राजभर, मिस्त्री राजभर , अमरजीत राजभर, टुनटुन राजभर , संतोष राजभर , लोकनाथ , पन्नालाल मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...