रैली को रोकने के लिए हर हथकंडे अपना रही केंद्र सरकार : शाहदेव
रांची, अक्टूबर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाव देश बचाव ,वोट का अधिकार बचाव रैली को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर हर हथकंडे अपनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता देश की जनता अब भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बयान पूरी तरह से हताशा, निराशा और भाजपा की विकृत मानसिकता का परिचायक है। आज जब पूरा देश संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है और कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक मुखर है, तब भाजपा के नेताओं को इसमें अराजकता नजर आने लगी है। यह भी पढ़ें- नागरिकों का अधिकार छीनने नहीं देंगे, ऐतिहासिक होगी रैली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.