उन्नाव, अप्रैल 3 -- सुमेरपुर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आवाहन पर सुमेरपुर ब्लाक से शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में सुमेरपुर ब्लाक के शिक्षक शुक्रवार काे नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित टीईटी का विरोध प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए। दिल्ली जा रहे शिक्षकों की बस को समाजसेवी योगेश बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने दिल्ली जा रहे शिक्षको का उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भगवंतनगर चैयरमेन आशीष शुक्ला रिंकू बैजनाथ सिंह, आनंद मोहन द्विवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...