धनबाद, सितम्बर 6 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। रांची (राजभवन के समक्ष) सोमवार को आयोजित होनेवाली कांग्रेस की रैली को लेकर धनबाद कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली में जिले के सभी प्रखंडों, मंडलों, विभागों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों से हजारों कांग्रेसी शामिल होंगे। जिला कांग्रेस ने व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने की अपील की है। पार्टी की ओर से दावा किया गया कि रांची रैली ऐतिहासिक होगी। धनबाद से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रांची पहुंचकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की समस्याएं, युवाओं का भविष्य, छोटे व्यापारियों की परेशानियां तथा आम जनता से जुड़े ज्वलंत सवाल को लेकर रैली आयोजित की जा रही ...