मऊ, अप्रैल 3 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के आवाहन पर दोहरीघाट क्षेत्र से शिक्षक शुक्रवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का विरोध प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आशीष राय और अटेवा जिला संयोजक नीरज राय के नेतृत्व में 100 से अधिक शिक्षक बस से रवाना हुए। शिक्षकों का कहना है कि जब 27 जुलाई 2011 को टीईटी लागू की गई तो उससे पूर्व भर्ती हुए अध्यापकों पर इसे क्यों थोपा जा रहा है। यह शिक्षकों के साथ अन्याय है।उच्चतम न्यायालय के एक निर्णय में आरटीई कानून से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के बाद शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आशीष राय ने कहा कि टीईट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.