नोएडा, मार्च 12 -- ग्रेटर नोएडा। दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के मैदान में 29 मार्च को समाजवादी समानता भाईचारा रैली होगी। इस रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि रैली के लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है। इस दौरान प्रमेंद्र सिंह, गजराज नागर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...