विकासनगर, जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राजावाला में पूर्व सैनिक, अर्द्ध सैनिक जन जागृति समिति ने ग्रामीणों के साथ रैली निकालकर स्वच्छता की सेवा का संदेश दिया। राजावाला स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करने के बाद शुरु हुई रैली चौराहा पार करते हुए गांव के सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन शैली बननी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में स्वच्छता का विशेष महत्व रहा है। वैदिक काल से ही नदियों को स्वच्छ रखने के लिए ऋषियों ने अपना योगदान देते हुए स्वच्छता को अपने जीवन में ढालने का संदेश दिया। समिति के अध्यक्ष हनुमत सिंह रावत ने सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण संपर्क मार्गों पर कूड़ा नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.