मेरठ, अप्रैल 25 -- ईकड़ी गांव में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की एकता रैली के समापन के बाद सड़क हादसे में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रैली खत्म होने के बाद वह अपने घर जाने के लिए बाहर निकले। इसी बीच उन्हें अचानक चक्कर आए और वह जमीन पर गिर पड़े। इसी बीच सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो कार का अगला पहिया उनके पैर पर चढ़ गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, लेकिन अफरातफरी के बीच उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- गाड़ीखास गांव में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बुलेट को मारी टक्कर, ग्रासिम इंडस्ट्रिज के कर्मी की मौत कार्यकर्ताओं ने घायल मतलूब गौड़ को संभालकर टेंट में बैठाया। करीब 15 मिनट बाद जाम में फंसी उनकी निजी कार मौके पर पहुंच...