बलिया, अप्रैल 11 -- गड़वार। शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के ग्राम पंचायत कुरेजी में शनिवार को 'स्कूल चलो अभियान' के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसडीआई हिमांशु कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर 'सब पढ़ें, सब बढ़ें' आदि नारा लगाते तथा अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के प्रति जागरूक करते हुए भ्रमण कर रहे थे। रैली कुरेजी, बलेसरा, थूभा मोहन गांव का भ्रमण करते हुए पुन: कुरेजी स्कूल पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम प्रकाश तिवारी, संजय सिंह, निर्भय नारायण सिंह 'बिट्टू', अरुणेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, गंगदेव पाठक, लक्ष्मी शंकर चौहान, शिवकुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, संजीव रंजन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.